फर्जी वसीयतनामा का विरोध करने पर हत्या का आरोप, पति,पत्नी समेत चार पर मुकदमा

 

बस्ती । परसरामपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर कुंवर निवासी प्रदीप सिंह ने चार लोगों के खिलाफ अपने पिता की हत्या कर देने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया है कि गांव निवासी ओम प्रकाश उर्फ गोपाली ने उसके पिता की सम्पत्ति का फर्जी वसीयतनामा अपनी पत्नी सत्यभामा सिंह के नाम करा लिया। जब उसके पिता ने इसका विरोध किया तो गोरखपुर जिले के छताई निवासी सगे भाई पंकज, बबलू के साथ मिलकर उसके पिता की हत्या कर दी। मामले में कोर्ट के आदेश पर हर्रैया पुलिस आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा के तहत हत्या और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।