बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के थरौली निवासी सुधा देवी ने पांच लोगों पर घर में घुसकर मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि गली में लगे खड़ंजा पर पानी गिरने के विवाद को लेकर हरिनाथ यादव, उसके चार पुत्रों विरेन्द्र, रवीन्द्र, जितेन्द्र, धर्मेन्द्र ने मिलकर गाली देते हुए लाठी डंडा लेकर उसे मारने के लिए दौड़ा लिया। जान बचाने के लिए वह घर में भागी तो घर में घुसकर मारा पीटा, जाति सूचक गाली और जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और एससीएसटी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।