बस्ती ।सोनहा थाना क्षेत्र के पेलनी गांव निवासी तीन लोगों के खिलाफ सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। भानपुर तहसील के हल्का नम्बर 46 खैरा क ेलेखपाल रजनीश कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि सरकारी अभिलेख में खलिहान की भूमि दर्ज पेलनी गांव स्थित गाटा स0-233 रकवा 0.278 हे0 के आंशिक भाग पर राम मिलन, कलावती, ज्ञानमती द्वारा ईटा बॉस रखकर अवैध कब्जा किया गया था जिसे उपजिलाधिकारी भानपुर के आदेशानुसार 27 नवम्बर को नायब तहसीलदार व पुलिस बल की उपस्थिति में खाली करवा दिया गया, लेकिन दूसरे दिन ही पुनः आरोपियों ने सरकारी गाटे की भूमि को बॉस रखकर कब्जा कर लिया। मामले में तहरीर के आधार पर बीएनएस और लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।