भारतीय ज्ञान परंपरा और संस्कृति विश्व में सर्वश्रेष्ठ : के सीता अक्का दीदी

बस्ती – महिला पीजी कॉलेज बस्ती में आज डा० कमलेश पांडे असिस्टेंट प्रोफेसर संस्कृत विभाग द्वारा शक्ति स्वरूपा नई लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर विषय पर एक व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, मां भारती तथा लोकमाता अहिल्याबाई के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलन कर किया गया। मुख्य वक्त के रूप में अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख राष्ट्र सेविका समित, सेवानिवृत्ति मुख्य चिकित्सा अधिकारी मा0 के सीता अक्का दीदी चेन्नई और द्वितीय मुख्य वक्ता मध्य प्रदेश से आए क्षेत्र प्राचारिका शशि दीदी ने सभा को संबोधित कर अपने ज्ञानवर्धक विचार प्रस्तुत किये। छात्राओं को संबोधित करते हुए मा0 के सीता अक्का दीदी ने भारत के गौरव की चर्चा करते हुए वंदे मातरम भारत की सबसे बड़ी ऊर्जा शक्ति है जिसके एक आह्वान पर हमारे देश के लाखों देशभक्तों ने अपना सर्वस्व देश को समर्पित कर दिया था उन्होंने बताया कि वंदे मातरम से हमें भारत माता का बोध होता है जहां पर हमारा जीवन न केवल पल्लवित और पुष्पित होता है बल्कि संरक्षण भी प्राप्त है। उसी क्रम में वक्त के रूप में आई हुई शशि दीदी ने भारत की नारी शक्ति का व्याख्यान देते हुए बताया कि भारत की नारी सदैव त्यागमई सहिष्णुता और अपारशक्ति की ऊर्जा स्रोत रही है भारत की नारी कभी भी शक्तिहीन नहीं थी। कार्यक्रम का संचालन डॉ० कमलेश पांडेय के द्वारा किया गया तत्पश्चात महाविद्यालय की छात्रा निष्ठा नेहा नैंसी के द्वारा दीप ज्योति गीत, सरस्वती वंदना, स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। बीए प्रथम वर्ष की विदुषी नेहा आरुषि तथा सुष्मिता ने रंगोली सजाकर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया सभी छात्राओं ने बड़े ध्यान से दोनों वक्ताओं को सुना और शांति का परिचय दिया। कार्यक्रम के अंत में आभार ज्ञापन कर भारत माता के जय घोष के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ सीमा सिंह, प्रख्यात समाजशास्त्री डॉ रघुवर पांडे, डॉ नूतन यादव, डॉ सुधा त्रिपाठी, डॉ वीना सिंह, डॉ स्मिता सिंह डॉक्टर सुहासिनी सिंह, श्रीमती प्रियंका सिंह, डॉक्टर संतोष यदुवंशी, श्रीमती नेहा परवीन डॉक्टर प्रियंका पांडे, नेहा श्रीवास्तव और पूनम यादव उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में बालिका विद्या मंदिर रामबाग की प्रधानाचार्य श्रीमती प्रियंका सिंह आचार्य पूनम रानी श्रीवास्तव साथ ही जया पांडे सरिता शुक्ला शशि प्रभा त्रिपाठी उमा श्रीवास्तव राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की सेवा निवृत प्रधानाचार्य नीलम सिंह रजनी चौधरी तथा अन्य गणमान्य लोग और छात्राएं उपस्थित रही ।