बस्ती। बीपी सिक्स के साथ करें दिन की शुरुआत, नियमित बीपी सिक्स करने वाले नही पड़ते बीमार यह विचार अरविंद कुमार श्रीवास्तव प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट ने व्यक्त किया वह बेसिक कोर्स फ़ॉर कमिश्नर, सचिव कोर्स प्रादेशिक प्रशिक्षण केंद्र इलाहाबाद में दूसरे दिन की प्रातः कालीन सत्र को संबोधित कर रहे थे, जिला सचिव भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था बस्ती डॉ कुलदीप सिंह, ने बताया कि प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने स्काउटिंग गाइडिंग के उद्देश्य, आध्यात्मिकता आदि, दिनेश यादव ने कब बुलबुल के प्रगतिशील प्रशिक्षण आदि पर विस्तार से प्रकाश डाला, सुरेंद्र सिंह यादव ने स्काउटिंग का संक्षिप्त इतिहास से अवगत करवाया, उषा कुशवाहा ने रेंजर्स के प्रगतिशील प्रशिक्षण, दिनेश यादव ने कब बुलबुल प्रगतिशील प्रशिक्षण, जाकिर हुसैन ने ड्यूटी चेंज, रिफ्ररेन्स बुक्स आदि के बारे में जानकारी दी, जनपद बस्ती से स्काउट कमिश्नर हरिराम वंसल, जिला सचिव, लीडर ट्रेनर डॉ कुलदीप सिंह, के साथ साथ कब कमिश्नर शुशील सिंह, शालिनी अग्रवाल, ज्योति प्रकाश, डॉ अखिलेश यादव, चेतना शुक्ला, बीनेश शर्मा, महेश चंद्र राजपूत, शुशील कुमार शर्मा, जोगेंद्र सिंह, प्रिया वर्मा, शिखा मिश्रा, राघवेंद्र पाण्डेय, भारती श्रीवास्तव, ज्योतिर्मयी पाण्डेय, रश्मि त्रिपाठी, आरती कुलश्रेष्ठ, सीमा, रवि वर्मा, पूजा, नन्द किशोर आदि लोग मौजूद रहे, तकनीकी सहयोग सूरज कुमार ने दिया।