बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के माझाकिता अव्वल संविलियन पूर्व माध्यमिक विद्यालय के भण्डार गृह का ताला तोड़कर चोर 26 बोरी गेहूं, चावल, सिलेंडर, गैस चूल्हा, टूल्लू आदि चुरा ले गए। दूसरे दिन ताला टूटा देखकर चोरी की जानकारी हुई। इसमें से पांच बोरी गेहूं गन्ने के खेत में पड़ा मिला जिसे चोर किसी कारण नहीं ले जा पाने के कारण छोड़ गए थे। मामले में प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सिंह की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।