शादी में हुए विवाद को लेकर मारा पीटा

 

बस्ती । परसरामपुर थाना क्षेत्र के मुकुन्दपुर निवासी बिट्टन निषाद पत्नी राजेन्द्र निषाद ने गांव निवासी तीन व्यक्तियों सहित चार के खिलाफ मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके लड़के की शादी में गये गांव निवासी राजेश, शिवा निषाद, मनीष व गोंडा जिले के नवाबगंज निवासी वासु ने विवाद को लेकर उसे गाली देते हुए लाठी, डंडे से मारा पीटा, बीच बचाव करने आए राजन को भी मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।