,बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के भिउरा निवासी रणवीर सिंह ने तीन नामजद, तीन-चार अज्ञात पर मारने पीटने, जेब में रखा 33 सौ रूपया छीन लेने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है िकवह अपनी बहन की शादी में सब्जी के लिए बयाना देने दुबौलिया बाजार गया था। इस दौरान बाजार में उसके आगे ट्रक व पीछे स्कार्पियो, मोटर साइकिल वाले थे। बेमहरी (बलुवा टोला) निवासी राम आशीष मौर्या, बेमहरी निवासी प्रांजल गुप्ता, पंकजने उससे साइड मांगा, लेकिन आगे वाहनों के होने के कारण वह उन्हे साइड नहीं दे सका। इसे लेकर स्कार्पियो और बाइक सवार आरोपियों ने उसे गाली दी, उसे मारने के लिए दौड़ाया, बचने के लिए वह अपनी मोटर साईकिल लेकर वहां से भाग कर एक पान की गुमटी पर रूक गया, जहां पहुंचकर आरोपियों ने अपनी गाड़ी खड़ी कर उसे बांस, डंडा, लात घूसा से मारा पीटा, गाली और जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी जेब में रखा 33 सौ रूपया छीन लिया। आरोपियों की फोटो सीसीटीवी में कैद हो गई। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने जांच में लूट की घटना कारित होना नहीं पाए जाने पर मुकदमें से लूट की धारा निकाल दिया। अन्य सुसंगत धाराओं के तहत मामले की विवेचना कर रही है।