गवाही न देने का बनाया दबाव, दी जान से मारने की धमकी

 

बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के पकड़ी छब्बर निवासी सोनी पत्नी धर्मेन्द्र कुमार ने गांव निवासी सात लोगों पर गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि मुकदमें में गवाही न देने के लिए गांव निवासी मुन्ना, अखिलेश, हेमराज, हरिशंकर, दुखीराम, रेनू, छब्बो देवी ने दबाव बनाया, उसे प्रलोभन दिया, जब उसने उनकी बात नहीं मानी और मना कर दिया तो उसे गाली और जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।