जेठ, जेठानी, दो पुत्रियों पर मारने पीटने, धमकी देने का आरोप

 

बस्ती। मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के जमोहरा निवासी रीता देवी पत्नी धर्मराज गुप्ता ने अपने जेठ, जेठानी, उनकी दो बेटियों पर मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि छत पर कपड़ा सुखाने के विवाद को लेकर उसके जेठ जयप्रकाश गुप्ता, उसकी पत्नी ममना देवी, पुत्री निधि, सुधा ने उसे गाली दी, उसके जेठ ने दांत से उसे काटा, पेट में लात घूसो से मारा, जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।