जमीनी विवाद को लेकर मारने पीटने में दो चचेरे ससुर पर दर्ज कराया मुकदमा

 

बस्ती । छावनी थाना क्षेत्र के दुभरा निर्वहन निवासी अर्चना पत्नी महेश ने अपने चचिया ससुर पर जमीनी विवाद को लेकर मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसके चचिया ससुर अतुल और मोहन जमीनी विवाद को लेकर अनावश्यक रुप से गाली देते ह,ैं उसका मकान बनाने से रोकते हैं। जबरन विवाद करते हैं, मारने पीटने को दौङा लेते है। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।