प्रताड़ित करने,मारपीट कर सामान घर से बाहर निकाल देने का आरोप

 

बस्ती । छावनी थाना क्षेत्र के बुझौकापुर निवासी कुरैशा खातून पत्नी मुक्कदश हुसैन ने जमीन जायदाद के बटवारे को लेकर प्रताड़ित करने, मारने पीटने का चार लोगों पर आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि नौशाद, उसकी पत्नी गुलशन बानो, पुत्र साकिब व एक अन्य अहमद ने मिलकर जमीन जायदाद को लेकर उसे प्रताड़ित किया, मारा पीटा, उसका सामान घर से बाहर निकाल दिया। जब उसने विरोध किया तो उसे जानमाल की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।