पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में मनाया गया ‘जनजातीय गौरव दिवस’

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में आज ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख जननायक और जनजातीय नायक **धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा** की जयंती मनाई गई। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।मंडल रेल प्रबंधक **आदित्य कुमार** ने महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और उनके संघर्ष की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि कैसे एक युवा आयु में ही बिरसा मुंडा ने आदिवासी विद्रोह का नेतृत्व किया और अंग्रेजों के खिलाफ आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बिरसा मुंडा ने अपने साहसिक नेतृत्व से जनजातीय समाज को संगठित किया और अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाई।इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) **विक्रम कुमार**, सभी शाखाधिकारी, और अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बिरसा मुंडा के अद्वितीय योगदान और उनके संघर्षों की चर्चा की गई, जिसने स्वतंत्रता संग्राम में अद्वितीय प्रेरणा दी।