लखनऊ, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित लुलु मॉल में KISNA डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी के 12वें एक्सक्लूसिव शोरूम का उद्घाटन किया गया। इस उद्घाटन के अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भाग लिया। इस शोरूम का उद्घाटन हरि कृष्णा ग्रुप के संस्थापक और प्रबंध निदेशक श्री घनश्याम ढोलकिया और किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी के निदेशक श्री पराग शाह की मौजूदगी में हुआ।KISNA का यह लखनऊ में तीसरा और देश भर में 57वां एक्सक्लूसिव शोरूम है। उद्घाटन के दौरान, किसना ने अपने ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर भी प्रस्तुत किए, जिसमें हीरे के आभूषणों के निर्माण शुल्क पर 100% तक की छूट और सोने के आभूषणों के निर्माण शुल्क पर 20% तक की छूट दी जा रही है। इसके अतिरिक्त, “शॉप एंड विन ए कार” जैसे कैंपेन के तहत ग्राहकों को 100 से अधिक कारों में से एक जीतने का मौका भी मिल रहा है।घनश्याम ढोलकिया ने इस अवसर पर कहा कि लखनऊ अपनी समृद्ध संस्कृति और विशुद्धता के लिए प्रसिद्ध है, और यह शहर उनके प्रीमियम आभूषण ब्रांड के लिए एक आदर्श स्थान है। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य ‘हर घर किसना’ है, जहां हम भारतीय महिलाओं के सपनों को पूरा करेंगे और भारत में तेजी से बढ़ते ज्वैलरी ब्रांड के रूप में उभरेंगे।”
किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी के निदेशक श्री पराग शाह ने कहा, “हम लखनऊ में किसना के शिल्प कौशल को पेश करने के लिए उत्साहित हैं। इस शोरूम से हम लखनऊ के लोगों को शुद्धता, विश्वास और सुंदरता का प्रतीक आभूषण प्रदान करेंगे।”इस मौके पर, किसना के फ्रैंचाइज़ पार्टनर्स प्रतीक राय और उमर महमूद ने भी अपने विचार साझा करते हुए कहा कि लखनऊ में एक शोरूम लॉन्च करना गर्व की बात है, और वे अपने ग्राहकों को आधुनिकता और परंपरा के मिश्रण से तैयार बेहतरीन आभूषण पेश करने के लिए उत्साहित हैं।किसना के उद्घाटन कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसके साथ ही जरूरतमंदों के बीच भोजन का वितरण भी किया गया।