ब्लॉक स्तरीय कृषि निवेश मेले में किसानो को खेती करने की दी गयी टिप्स 

कुदरहा, बस्ती। ब्लाक सभागार में गुरुवार को कृषि सूचना तंत्र योजना के तहत विकासखंड स्तरीय कृषि निवेश मेला का आयोजन वरिष्ट तकनीकी सहायक दीपक सिंह की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें खेतों में पराली जलाने होने वाले नुकसान, मृदापरीक्षण व मोटे अनाज के गुणों के बारे में विस्तार से बताया गया।

      सीनियर तकनीकी सहायक दीपक सिंह ने बताया कि फसलों के अवशेषों को खेतों में न जलाएं। इससे खेतों की नमी व पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। साथ ही साथ मृदा ताप में वृद्धि भी होती है। जिसके कारण फसलों में विपरीत प्रभाव पड़ने के साथ साथ वायु प्रदूषण से अनेक बीमारियां व धुएं के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं।

       राजकीय कृषि बीज भंडार गोदाम के प्रभारी क्षितीज वर्मा ने कहा कि तकनीकी खेती पर विस्तार से बताया। अरहर, काकुन, उडद की खेती करने के तकनीक बताएं। ग्राम प्रधान व किसानों से खेतों की प्रराली को एकत्रित कराकर गौशाला में भेजने की अपील किया।

      किसानों को तकनीकी सहायक मृदा सनातन देव त्रिपाठी, टीए बृजेश कुमार व मुकेश ने योजनाओं को बताया।

      कार्यक्रम में अनिल कुमार त्रिपाठी, अखिलेश कुमार, प्रेम प्रकाश, अभिषेक पांडे, सुनील पटेल, ध्रुव कुमार, पांचू यादव, संतोष, हीरा सिंह, बलराम यादव, शोभनाथ, मकबूल, सुमेरे सहित तमाम किसान मौजूद रहे।