डीएपी कम आने से हजारों किसान खाली हाथ लौटे घर

रात से लाइन लगाने के बाद भी अधिकांश किसानो को नही मिला डीएपी
कुदरहा, बस्ती: ब्लाक परिसर में संचालित साधन सहकारी समिति पर पच्चीस दिन बाद डीएपी खाद आने से किसानों का भीड उमड पड़ा। कड़ी सुरक्षा के बीच देर शाम तक 450 बोरी खाद वितरित हुआ। डीएपी समाप्त होने से हजारो किसान मायूस वापस लौट गए।
          साधन सहकारी समिति पर ट्रक से डीएपी खाद उतरते ही किसानों भीड उमडने लगी। देखते-देखते हजारों किसान रात से ही लाइन लगा कर समिति का ताला खुलने का इंतजार करने लगे। सुबह आठ बजे एडीओ कोआपरेटिब मिठ्ठू राम वर्मा, सचिव रामकुमार पाल, हलका लेखपाल व चौकी इंचार्ज कुदरहा राम अशोक यादव पुलिस टीम के साथ समिति का ताला खुलवाए और कतार बद्ध समिति के सदस्य रहे किसानों का ईपास मशीन पर अंगूठा लगवाकर 1350 रूपएं प्रति बोरी की दर से दो-दो बोरी डीएपी के साथ नैनो खाद देना शुरु किए। कुछ किसानो ने नैनौ खाद का विरोध जताते हुए पिपरपाती गांव निवासी रणजीत यादव रिंटू ने हंगामा शुरू कर दिया। एड़ीओं कोआपरेटिव व पुलिस के समझाने के बाद शांत हुए और फिर वितरण कार्य प्रारम्भ हुआ। अधिकांश किसानों ने बताया कि रात से ही डीएपी के लिए लाइन लगाकर अपने बारी का इंतजार कर रहा था। लेकिन खाद काम आने से हम लोगों का नंबर ही नहीं आ पाया। यदि फिर डीएपी नहीं आई तो सरसों व गेहूं की बुवाई कैसे होगी। इसकी चिंता सता रही है।
        सचिव रामकुमार पाल ने बताया कि 450 बोरी डीएपी का वितरण किया गया। हजारों किसान वंचित रह गए शीघ्र डीएपी का उठान होते ही वितरण किया जाएगा।