बस्ती – उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी में 14 नवंबर को बाल दिवस का आयोजन बेहद उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इस खास दिन पर शिक्षकों ने बच्चों के लिए अनेक विशेष व्यवस्थाएं कीं और उन्हें खास महसूस कराने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया। शिक्षकों ने विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन भी किया, जिसमें बच्चों को बाल दिवस के महत्व और पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन से जुड़े प्रेरणादायक संदेश दिए गए। इसके बाद खेल-कूद से लेकर मनोरंजक कार्यक्रमों तक, हर क्षण बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उल्लास लाने वाला था। शिक्षकों ने बच्चों को उपहार दिए और स्वादिष्ट भोजन का भी प्रबंध किया, जिससे बच्चों में अद्वितीय खुशी देखने को मिली।
इस सफल आयोजन का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों को जाता है, जिनके अथक प्रयासों से यह दिन खास बना। शिक्षिकाओं – नम्रता पांडेय, वकील चौधरी, बसंत गुप्ता, राजेश पांडेय, खुशबू प्रजापति, और ममता गुप्ता ने पूरे कार्यक्रम का प्रबंधन बहुत अच्छे से किया और बच्चों को एक यादगार दिन देने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
इस अवसर पर प्रबंध निदेशक विनय शुक्ला ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रेरणादायक संदेश दिया। CBSE बोर्ड की प्रधानाचार्या शशि प्रभा त्रिपाठी और UP बोर्ड के प्रधानाचार्य श्री नरेंद्र सिंह ने भी बच्चों को संदेश के माध्यम से प्रेरित किया और बाल दिवस की शुभकामनाए दीं।