जाम से निजात दिलाने के लिए बनाये जायेंगे सेटेलाइट बस स्टेशन

लखनऊ। अपर मुख्य सचिव परिवहन  एल वेंकटेश्वरलू की अध्यक्षता में आज परिवहन निगम के सभागार कक्ष में विभिन्न जनपदों के प्रशासनिक अधिकारियों एवं विभागीय आरएमध्एआरएम के साथ समीक्षा बैठक संपन्न हुई। अपर मुख्य सचिव ने प्रदेश के प्रमुख शहरों में जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए ठोस रणनीति बनाए जाने के निर्देश दिए।
लू0 ने कहा कि जिन शहरों में परिवहन निगम के बस स्टेशनों की अवस्थिति शहर के बीचो-बीच है और उनकी वजह से शहरवासियों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है, ऐसी स्थिति में सैटलाइट बस स्टेशन को विकसित करने की आवश्यकता पर उन्होंने जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी जनपदों में आरएमध्एआरएम, एडीएम व एसडीएम से संपर्क कर शहर के बाहर बस स्टेशनों को बनाए जाने की रणनीति पर कम करें। बस स्टेशनों हेतु जमीन की उपलब्धता या वैकल्पिक व्यवस्था के संबंध में प्रस्ताव शासन को शीघ्र भेजें। बैठक में विशेष सचिव परिवहन  के0पी0 सिंह, प्रबंध निदेशक परिवहन निगम  मासूम अली सरवर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।