बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तीन लोगों पर उसे अकेली पाकर बत्तमीजी करने, विरोध करने पर गढई मे डुबो कर मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है िकवह अपने घर से बाग की तरफ जा रही थी, इस बीच बाइक से आए विशाल, किसन, विकास ने उसे अकेली देखकर उसके साथ बत्तमीजी करने लगे, जब उसने इस बात का विरोध किया तो उसे गढई मे डुबो डुबो कर मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।