पिता, पुत्री को मारने पीटने में चार पर मुकदमा

 

बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के टिउठा गांव निवासी जगराम यादव ने एक ही परिवार के चार लोगों पर मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह अपनी जमीन में लहसुन गाड़ रहा था कि गांव निवासी राधेश्याम, उसके पिता रमापति, मां चन्द्रावती, बहन रिंकू ने मिलकर उसे गाली देते हुए मारा पीटा, बीच बचाव करने पहुंची उसकी पुत्री अनीता को भी मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।