युवती की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर किया वायरल, शिकायत पर मिली जान से मारने की धमकी

 

बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने, इसकी जानकारी बाद पूछने पर गाली और जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक युवक पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि गांव निवासी सूरज ने उसकी लड़की की अश्लील फोटो फेसबुक व वाट्सअप के माध्यम से वायरल कर दिया। यह लिखा कि इस फोटो को ज्यादा से ज्यादा वायरल करे । इस बात का पता चलने पर जब उसने आरोपी से इस बारे में पूछा तो उसने गाली और जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस और आईटी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।