गुटखा का पैसा मांगा तो मारा पीटा

 

बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के पोखरा निवासी मुकेश कुमार ने एक नामजद, दो अन्य अज्ञात पर ब्लेड से प्रहार करने, मारने पीटने, गाली देने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसके भाई राकेश की पोखरा चौराहे पर पान की दुकान है। नगर थाना क्षेत्र के महुर्रैया निवासी श्याम व दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों पर आरोप लगाया है िकवे उसके भाई की दुकान पर पहुंचे, उससे गुटखा लिया, जब उसके भाई ने पैसा मांगा तो आरोपियों ने धारदार ब्लेड व अन्य औजार का प्रयोग करते हुए उसे मारा पीटा, जातिसूचक शब्दो का प्रयोग करते हुए गाली दी। बीच बचाव करने आए मौके पर मौजूद पंकज को भी मारा पीटा। तहरीर के आधार पर मामले में बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।