शराब पीकर गाली देने से मना करने पर मारने पीटने का आरोप, दो सगे भाइयों समेत चार पर मुकदमा

 

बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के सरयू नहर कालोनी गावगोड़िया मोहल्ला निवासी विन्देश्वरी गुप्ता ने मोहल्ले के निवासी चार लोगों पर शराब पीकर गाली देने और मना करने पर मारने पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह एक अक्टूबर को रात करीब दस बजे रोडवेज से अपने घर जा रहा था। रोडवेज के पास शराब के नशे में धुत मोहल्ले के ही निवासी साहिल, उसके भाई अमन, गोलू, बादल पुत्र अज्ञात उसे गाली देने लगे,जब उसने गाली देने से उन्हे मना किया तो वे मारपीट पर उतारू हो गए। उसे मारने पीटने लगे, मौके पर मौजूद प्रशान्त श्रीवास्तव उसे बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हे भी गाली दी। धमकी दिया कि यदि उनके खिलाफ कोई कार्यवाही किया तो जान से मार देंगे। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।