बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के मालवीय रोड स्थित केनरा बैंक के बगल खड़ी एक
टैम्पो चोर चुरा ले गए। मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के डिलिया निवासी मो. सलीम के अनुसार उसने अपनी टैम्पो को केनरा बैंक के बगल तिलकराम के मकान के सामने खड़ा किया था, जिसे चोर रात में किसी समय चुरा ले गए। मामले में ई एफआईआर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कोतवाली पुलिस छानबीन कर रही है।