बस्ती। गौर थाना क्षेत्र के बेलवरिया जंगल निवासी दिनेश कुमार के खाते से दो बार में जालसाज ने 89 हजार 277 रूपए निकाल लिए। मामले में अज्ञात के खिलाफ बीएनएस और आईटी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।
पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित ने कहा है कि उसके खाते से आन लाइन माध्यम से जालसाज ने 26 सितम्बर से 19 अक्टूबर के बीच दो बार में क्रमशः 20 हजार व 69 हजार 277 रूपये निकाल लिये। खाते से आन लाइन रूपया निकलने की जानकारी होने पर पीड़ित ने गौर पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।