घर पर चढ़कर मारने पीटने में तीन पर मुकदमा हुआ

 

बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बनकटा दूबे गांव निवासी रागिनी त्रिपाठी पत्नी सूरज त्रिपाठी ने तीन लोगों के खिलाफ घर पर चढ़कर मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सर्रैया मिश्र निवासी मनोज तिवारी, बलवंत पाण्डेय, कृष्ण कुमार उर्फ बब्लू उसके घर पर चढ़ आए, मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।