बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का फोटो खींचकर व अश्लील फोटो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। 23 वर्षीय युवती के पिता का आरोप है कि उसके रिश्तेदार के पुत्र नगर थाना क्षेत्र निवासी उमेश मौर्या ने उसकी लड़की का फोटो खींचकर अश्लील फोटो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उसकी बेटी को ब्लैकमेल और बदनाम किया। इस बारे में मना करने पर गाली व जान से मारने की धमकी दी। मामले में सोनहा पुलिस आरोपी के खिलाफ बीएनएस और आईटी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।