आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकानाएं

आज दिवाली का त्यौहार ।

लाओ मन में खुशी अपार ।

मगर पटाखे से मत खेलो ।

आशंकाओं को मत झेलो ।

दीप जल रहा है चहुंओर ।

मन कितना है आज विभोर ।

इस दिन राम अयोध्या आए ।

खुशी से जन-जन दीप जलाए ।

तब से यह त्यौहार मनाते ।

घर-घर वर्मा दीप जलाते ।

होता चारों तरफ उजाला ।

कैसा सुंदर पर्व निराला ।

इस दिन आओ खुशियां बांटे ।

नफरत की खाई को पाँटे ।

दीपावली कितनी सुखदाई ।

“वर्मा” देता तुम्हें बधाई।

 

_*डा० वी० के० वर्मा*_

आयुष चिकित्साधिकारी

जिला चिकित्सालय बस्ती

🕯️🌹💐 🕯️