मेडिकल स्टोर से दवा, नगदी, इंवर्टर बैट्री चुरा ले गए चोर

 

बस्ती। परसरामपुर थाना क्षेत्र के चेफवा बाजार स्थित एक मेडिकल स्टोर से चोर दवा, नगदी, इंवर्टर बैट्री चुरा ले गए। बैजलपुर निवासी वीरेन्द्र कुमार वर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि चेफवा बाजार में उसका निजी मकान है, जहां वह मेडिकल स्टोर की दुकान करता है। रात करीब साढ़े आठ बजे वह दुकान बन्द कर बैजलपुर घर चला आया, इस बीच चोर उसके मेडिकल स्टोर दुकान के शटर का ताला तोड कर दुकान में रखा दवाई, इंर्वटर बैट्री, लाकर में रखा 15 सौ रुपए चोरी कर चम्पत हो गए। दूसरे दिन दुकान खोलने पहुंचने पर चोरी की घटना की जानकारी हुई। मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।