जेठ और उसके दो पुत्रों पर मारने पीटने का दर्ज कराया मुकदमा

 

बस्ती। मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के पगार निवासी मोनिका देवी पत्नी अंशुमान ने अपने जेठ और उसके दो पुत्रों पर मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह अपने दरवाजे के सामने घर से जा रही थी। रास्ते में ही उसके जेठ रामआज्ञा ने अपनी भैस बांध दिया, उन्हे ऐसा करने से जब उसने मना किया तो उसे रोक कर उसके जेठ, उनके दो पुत्रों सरवन, पवन ने मिलकर उसे गाली देते हुए मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।