बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के बानपुर निवासी महन्त ने गांव निवासी अतुल तिवारी पर मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है िक वह बानपुर कस्बा में चल रहे सर्कस को देखने गया था। सर्कस देखने के दौरान आरोपी ने पीछे से आकर उसके सिर पर मारा। जब उसने मारने का कारण पूछा तो जाति सूचक गाली देते हुए हाथ में पंच पहनकर मारा पीटा, जानमाल की धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस और एससीएसटी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।