गाड़ी खड़ा करने को लेकर मारने पीटने का आरोप

 

बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के सोनौरा निवासी ओमप्रकाश चौधरी ने एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के पाण्डेय बाजार में गाड़ी खड़ा करने को लेकर पुरानी बस्ती क्षेत्र के मरवटिया निवासी गुड्डू और उसके परिवार के दो अन्य व्यक्तियों ने उसे गाली दी, जब उसने गाली देने से मना किया तो मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर एक नामजद, दो अन्य अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुरानी बस्ती पुलिस विवेचना कर रही है।