पंचायत भवन से कम्प्यूटर, इन्वर्टर बैटरी, सोलर पैनल,सीसीटीवी कैमरा चुरा ले गए चोर

 

बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र के छपिया बुजुर्ग स्थित पंचायत भवन से चोर कम्प्यूटर, प्रिन्टर, इन्वर्टर बैटरी, सोलर पैनल आदि चुरा ले गए। दूसरे दिन पंचायत भवन का ताला टूटा और सामान गायब देख चोरी की घटना की जानकारी हुई। मामले में छपिया बुजुर्ग निवासी कंचन पत्नी प्रदीप कुमार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि 26/ 27 अक्टूबर की रात चोर पंचायत भवन का ताला तोड़कर घुस गए। पंचायत भवन में रखा कम्प्यूटर, प्रिन्टर, सीपीयू, यूपीएस, डबल इन्वर्टर बैटरी, सोलर पैनल, 8 कुर्सी, एक पानी टंकी, सीसीटीवी कैमरा चुरा ले गए। अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।