कप्तानगंज शक्ति केन्द्र पर बूथ समितियों का सत्यापन सम्पन्न, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
कप्तानगंज। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक अभियान के अंतर्गत कप्तानगंज मण्डल के शक्ति केन्द्र कप्तानगंज में बूथ समितियों के सत्यापन का महत्वपूर्ण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में भाजपा उत्तर प्रदेश की प्रदेश मंत्री श्रीमती रजनी पाण्डेय ने प्रवासी के रूप में उपस्थित होकर शक्ति केन्द्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न बूथों की समितियों एवं संगठनात्मक व्यवस्थाओं का सत्यापन किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्रीमती रजनी पाण्डेय ने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसका बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय संगठन है। प्रत्येक बूथ अध्यक्ष एवं समिति के पदाधिकारी संगठन की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय और सक्रियता के साथ अपने-अपने बूथों पर संगठन को मजबूत करें तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने बूथ समितियों को नियमित रूप से सक्रिय रखने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने तथा पार्टी के आगामी अभियानों में पूरी निष्ठा से भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान शक्ति केन्द्र कप्तानगंज के सभी बूथ अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। बूथ समितियों की सक्रियता, संगठनात्मक दायित्वों तथा बूथ स्तर पर पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा कप्तानगंज मण्डल अध्यक्ष गौरव त्रिपाठी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा, मण्डल प्रभारी अखंड प्रताप सिंह एवं विनोद चौधरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन दिग्विजय चौबे ने किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अमृत वर्मा, जिला आईटी संयोजक मनोज ओझा, रवि तिवारी, सुरेंद्र यादव, मोहम्मद करीम, सानू पाठक, अमन श्रीवास्तव, प्रदीप सोनी, रामसुख चौधरी, विनय चौधरी, गिरजेश पटेल, रामवृक्ष निषाद, रामदयाल, सुनीता गौतम, अनिता अग्रहरी, शैल जायसवाल, शिव बहादुर मौर्य, जितेंद्र, सुनील विश्वकर्मा, सर्वेश गुप्ता, हरेन्द्र देव, अश्वनी तिवारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। बूथ स्तर पर संगठन जितना मजबूत होगा, पार्टी के अभियानों तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का कार्य उतना ही प्रभावी होगा।
मण्डल अध्यक्ष गौरव त्रिपाठी ने सभी बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ भाजपा संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, सक्रियता और समर्पण के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में जुटें।
कार्यक्रम के अंत में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने तथा पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।