13 लोगों पर दर्ज़ हुआ मुकदमा

 

बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के बरसांव निवासी संजू पत्नी राम किंकर सिंह ने गांव निवासी एक परिवार के 13 लोगों पर पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि गांव निवासी मो. अली, वाजिद अली, अलाउद्दीन सहित परिवार के 13 पुरूष, महिला सदस्यों ने मिलकर पुरानी रंजिश को लेकर गाली देते हुए घर में घुसकर मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।