बस्ती। मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के टिकरिया महुआपार निवासी दिलीप विश्वकर्मा ने सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लोगों से एक- एक लाख रूपए ले लेने का सिसवा पाण्डेय निवासी एक व्यक्ति पर आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के सिसवा पाण्डेय निवासी पंकज चौधरी पर आरोप लगाया है कि उसने सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाजी कर उससे गूगल पे के माध्यम से एक लाख रूपए ले लिया। इसके अलावा छपिया मंझरिया निवासी शैलेन्द्र कुमार, सिसवा पाण्डेय निवासी राजू प्रसाद गौड़, संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के निखरकपार निवासी राहुल विश्वकर्मा, डारीडीहा निवासी मो. बेलाल से एक- एक लाख रूपए नौकरी दिलाने के नाम पर लिया। अ बवह मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क करने पर फोन भी नहीं उठा रहा है और न ही दिए गए रूपए ही वापस कर रहा है। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।