बस्ती।मुण्डेरवा थाना क्षेत्रके एक गांव निवासी महिला ने गांव निवासी एक युवक पर जबरदस्ती दुष्कर्म करने, फोटो खींचकर वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने, शादी के बाद पति के साथ गुजरात जाने के बाद वहां पहुंचकर जोर जबरदस्ती करने का आरोप लगाया है।
पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने कहा है कि गांव निवासी मो. शाद अक्सर उससे बातचीत करता था, वह उस पर भरोसा करती थी। करीब तीन वर्ष पूर्व जब उसके घर पर कोई नही था तो उसे अकेला पाकर आरोपी ने जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाया, कई फोटो अपने मोबाईल मे खींच लिया। इसके बाद फोटो वारयल करने की धमकी देकर बार बार शारीरिक सम्बन्ध बनाता रहा। डर बस उसने किसी से इस बारे में नही कहा। फरवरी 2024 में पीड़िता की शादी हो गई, आरोपी उसे डराने धमकाने, जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोपी के डर से वह अपने पति के साथ गुजरात चली गई, लेकिन उसने उसका पीछा नहीं छोड़ा। सितम्बर माह मंे आरोपी उसके मोबाईल की लोकेशन लेकर गुजरात चला आया, उसके कमरे पर जाकर जोर जबरदस्ती किया। उसके शोर मचाने पर लोग पहुंचे और उसे वहां से भगाया। इसके बाद उसके पति ने उसे लाकर मायके में छोड़ दिया। उसके मायके आने के बाद अभी भी आरोपी घर से बाहर आने जाने पर उसका पीछा करता है,एक युवक के माध्यम मामले में उसन जबरदस्ती मोबाइल भिजवाकर फिर से उस पर शारीरिक सम्बन्ध बनाने का दबाव बना रहा है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी और पीड़िता को जबरदस्ती मोबाइल देने वाले युवक के खिलाफ बलात्कार, धमकी देने की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।