बड़े भाई पर लगाया भतीजी की शादी तोड़ने के लिए डाक से गंदे शब्द लिखकर भेजने का आरोप

 

बस्ती। पैकोलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी भाई ने दूसरे गांव में रह रहे अपने ही सगे बड़े भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई तहरीर में जलालाबाद निवासी पवन कुमार ने कहा है कि उसकी आरोप है कि उसके बड़े भाई पूरा निवासी विजय कुमार उसकी लड़की की शादी तय होने के बाद से प्रताड़ित कर रहे है। शादी तोड़ने के लिए गंदे शब्द लिखकर डाक से उसके घर भेज रहे है। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी भाई के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।