असिस्टेंट कमांडेंट बने आशीष कुमार बर्मा का हर्रैया प्रथम आगमन चन्द्रमणि पाण्डेय सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने किया स्वागत*

आज बीएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर चयनित होने के उपरान्त हर्रैया प्रथम आगमन पर क्षेत्र के रेवरादास निवासी कृष्ण कुमार बर्मा के छोटे बेटे आशीष कुमार का समाजसेवी व वरिष्ठ भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय “सुदामा” सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने महूघाट चौराहे पर आशीष का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया रोडवेज से जैसे ही क्षेत्र का बेटा नीचे उतरा श्री पाण्डेय सहित सभी वरिष्ठजनों का झुककर आशीर्वाद लिया इस अवसर पर क्षेत्र के रेवरादास, काशीपुर,हरदिया, महूघाट,सिसई,बेलाडे के सैकड़ों ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया नवयुवकों ने भारत माता के जयकारे लगाये इस मौके पर श्री ने कहा कि आशीष क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं कि यदि हम सच्चे मनोयोग से किसी लक्ष्य की तैयारी करेंगे तो हमें सफलता जरूर मिलेगी आज आशीष की सफलता से उनके माता-पिता ही नहीं सम्पूर्ण क्षेत्र उत्साहित है । ज्ञात हो कि आशीष के पिता कृष्ण कुमार बर्मा जो कि विद्युत विभाग में सेवा दे रहे हैं उनके दो बेटे व एक बेटी में आशीष सबसे छोटा है आशीष का प्राथमिक शिक्षा गांव के ही स्कूल में हुई जबकि छठवीं से वो आगे की शिक्षा हेतु नैनीताल चला गया जबकि बीटेक कलकत्ता से हुआ आशीष को ये कामयाबी दूसरे प्रयास में मिली इस मौके स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से राजकुमार बर्मा, संतोष बर्मा, अवधेश बर्मा, रामप्रकाश बर्मा, धर्मेन्द्र बर्मा,चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, मनीष त्रिपाठी, राजीव पाण्डेय, चमनलाल पाण्डेय,राजीव शुक्ल, महेन्द्र बर्मा,मुकेश बर्मा, गोपाल बर्मा,विनय बर्मा,सत्यप्रकाश बर्मा,आमरपाल बर्मा सहित सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।