ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एंव उन्मुखीकरण समारोह का हुआ  आयोजन

शिक्षकों के परिश्रम से बेसिक शिक्षा में बड़ा बदलाव हुआ – राम मिलन यादव
ग्राम प्रधान व प्रधानाध्यापक समन्वय स्थापित कर विद्यालय का करे विकास- अर्जुन प्रसाद वर्मा
पाैली। ब्लाक संसाधन केंद्र पौली के पूर्व माध्यमिक विद्यालय शनिचरा बाजार के परिसर में बुधवार को बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा ब्लाक स्तरीय एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन खण्ड शिक्षाधिकारी अर्जुन प्रसाद वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख राम मिलन यादव व विशिष्ट अतिथि भाजपा नेत कपिल कन्नौजिया ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
       मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख राम मिलन यादव ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षको के कठिन परिश्रम से बेसिक शिक्षा में बड़ा बदलाव आया है। जिसका उदाहरण ग्राम पंचायतो के विभिन्न स्कूलों मे देखने को मिल रहा है। भाजपा सरकार ने कायाकल्प योजना चला कर सभी स्कूलो पर मूलभूत सुविधा मुहैया करा दी है। शिक्षा जगत में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा निपुण अभियान चलाकर बच्चों को निपुण किया जा रहा है। अब परिषदीय विद्यालय किसी कानवेंट से कम नही है।
       विशिष्ट अतिथि भाजपा नेत कपिल कन्नौजिया ने कहा कि विद्यालय के विकास में ग्राम प्रधान, प्रधानाध्यापक व अभिभावको की महत्वपूर्ण योगदान होती है। स्कूलो के विकास में जो धन आए बिना बटवारा किए धन का सदुपयोग करे। परिषदीय विद्यालयों में तेजी से परिवर्तन हो रहा है।
       खण्ड विकास शिक्षाधिकारी अर्जुन प्रसाद वर्मा ने कहा कि विद्यालयों के विकास में ग्राम प्रधान, एसएमसी अध्यक्ष और प्रधानाध्यापकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। प्रधानगण कायाकल्प योजना के तहत अधिकांश विद्यालयो के सभी पैरामीटर तो पूरा कर लिए है लेकिन कुछ अवशेष भी हैै। उहें भी पूर्ण कराएं। डीबीटी योजना पर विस्तार से लोगों को बताया। सभी आगंतुको का अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया।
       विद्यालयो में कार्य करने वाले ग्राम प्रधानो व प्रधानाध्यापको को प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किए। कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष उदय प्रताप यादव ने किया। डीसी समेकित शिक्षा व डीसी सामुदायिक सहभागिता ने भी विभाग की उपलब्धियो को भी बताया।
        कार्यक्रम मे राजेंद्र प्रसाद यादव, विनोद पांडेय, विपिन कुमार, भोलेंद्र नाथ यादव, आर्दश मणि त्रिपाठी, रतीभान चौधरी, मनीराम चौहान, राम मोहन शुक्ला, राजेश गुप्ता, महेंद्र प्रसाद, हरिराम यादव, दिलीप कुमार, अमित सिंह, अजय मौर्या, अजय कुमार, रामगोपाल, देवेंद्र कुमार, राजकुमार यादव, बद्री विशाल गौतम, रऊफ खान,  मुबारक अली, मुमताज अहमद, कमलेश तिवारी, विकास मिश्रा, नवल किशोर, चंद्रमणि, कौशलेंद्र प्रताप, रोहित कुमार, राकेश कुमार, नरेंद्र, खालिद, आरती यादव, रतना पांडेय, गीता यादव, उर्मिला देवी, पूनम यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और ग्राम प्रधान मौजूद रहे।