विद्यालय को संसाधनो से संतृप्त करने में ग्राम प्रधानों की महत्वपूर्ण भूमिका

शिक्षकों के परिश्रम से बेसिक शिक्षा में बड़ा बदलाव हुआ – अनिल दुबे
विकास के साथ-साथ गुणवत्ता युक्त शिक्षा बेहद जरूरी- आलोक कुमार पंकज
कुदरहा, बस्ती: ब्लाक संसाधन केंद्र पर बुधवार को बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा ब्लाक स्तरीय एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण समारोह कार्यक्रम का आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी सीपी गौंड की अध्यक्षता में समपंन हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अनिल दुबे व विशिष्ट अतिथि बीडीओ आलोक कुमार पंकज ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
       मुख्य अतिथि अनिल दुबे ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षको के कठिन परिश्रम से बेसिक शिक्षा में बड़ा बदलाव आया है। जिसका उदाहरण ग्राम पंचायतो के विभिन्न विद्यालयो पर देखने को मिल रहा है। भाजपा सरकार ने कायाकल्प योजना चला कर ग्राम प्रधानो की अगुवाई में सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया करा दी गयी है। अब परिषदीय विद्यालय किसी कानवेंट से कम नही है। प्रधानाध्यापक व ग्राम प्रधान का आपस में सामंजस विकास की कड़ी में सबसे महत्वपूर्ण है। प्रधानाध्यापको को जहां भी समस्या हो रही हो तो हमे अवगत कराए। कदम मे कदम मिलाकर चलने को तैयार हूं।
      विशिष्ट अतिथि खण्ड विकास अधिकारी आलोक कुमार पंकज ने बताया कि विकास के साथ साथ गुणवत्ता युक्त शिक्षा होना नितांत आवश्यक है। शिक्षक का दर्जा सबसे ऊंचा होता है। गुरुजन निष्ठा व लगन से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। यदि किसी विद्यालय पर कार्य अवशेष हो तो हमे बताएं बरियता के क्रम में कार्य कराया जाएगा।
       खंड शिक्षाधिकारी सीपी गौंड ने बताया कि  प्रधानगण कायाकल्प योजना के तहत अधिकांश विद्यालयो के सभी पैरामीटर पूरा कर लिए है। कुछ अवशेष भी है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय डेल्हवा व कस्तूरबा विद्यालय की छात्रों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत व माटी गीत प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अमित श्रीवास्तव ने किया।
        कार्यक्रम मे ब्लाक अध्यक्ष चंद्रभान चौरसिया, ओम प्रकाश पांडे, कृष्ण कुमार चौधरी, अमित शुक्ला, पंकज पांडे,  अजय पाल, ओमकार चौधरी, सनद पटेल, रवींद्र वर्मा, डा सुनील यादव, हिमाद्री, रंजन राज, वत्सला श्रीवास्तव, ममता, अनिल चौधरी, सुभाष चंद्र, विजय पाल, उमेश, मनोज कुमार श्रीवास्तव, अनूप कुमार सिंह, राहुल सहित शिक्षक, एसएमसी अध्यक्ष और ग्राम प्रधान मौजूद रहे।