बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र के भुसुड़ा उर्फ हनुमानगंज निवासी रफीकुन्निंशा पत्नी हई मोहम्मद ने गांव निवासी चार लोगों पर पुरानी रंजिश को लेकर उसे और उसके पति को मारने पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव निवासी अब्दुल रहीश उर्फ लबलब, उसके पिता अब्दुल रऊफ व अब्दुल मजीद, उसके पिता अब्दुल वहाब पुरानी रंजिश को लेकर गाली देते हुये उसके घर मे घुस गए, उसे और उसके पति को मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।