बस्ती।लालगंज थाना क्षेत्र के डड़ियां उर्फ चकदूलम गांव में झाड़ू लगाते समय धूल उड़ने की बात को लेकर देवरानी, जेठानी में कहासुनी हुई, वाद विवाद से नाराज देवर ने देर शाम काम से लौटे बड़े भाई समेत भोजन बना रही भाभी व भतीजी को पीटकर घायल कर दिया । गंभीर हालत में ग्रामीणों ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के पांच दिन बाद इलाज कराकर लौटे दम्पति ने लालगंज पुलिस को तहरीर दी। दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
डड़िया उर्फ चकदूलम गाँव निवासी निरहा देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि 14 अक्टूबर की शाम वह अपने घर के सामने झाड़ू लगा रही थी। इस बीच धूल उड़ने से देवरानी रेनू देवी, देवर हनुमान गाली गलौज देने लगे । देर शाम करीब 8 बजे पति के लौटने पर देवर, देवरानी एक राय होकर घर में घुसकर मारा पीटा।