गाली देने से मना किया तो मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी

 

बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के रानीपुर दुर्वासा निवासी रामकेश ने एक नामजद व दो अन्य अज्ञात पर मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है िक वह दुकान बन्द कर घर जा रहा था। अभी वह खुशहालगंज न्याय पंचायत भवन के पीछे पहुंचा था कि चुईलकाजी गांव निवासी विरेन्दर और दो अन्य अज्ञात ने उसे घेर लिया, उसे गाली दी, जब उसने उन्हे गाली देने से मना किया तो मारा पीटा, दुबारा मिलने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।