लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार ने शहरी निकायों में जूनियर इंजीनियरों की नियुक्ति के लिए बड़ा फैसला किया है। अब उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा चयनित अवर अभियंताओं (JE) को शहरी निकायों में कॉन्ट्रैक्ट पर नौकरी दी जाएगी।स्थानीय निकाय निदेशालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। चयनित अभ्यर्थियों को दो सप्ताह में डॉक्युमेंट्स जमा करने के लिए कहा गया है। वर्ष 2018 में UPSSSC ने JE के चयन के लिए प्रतियोगी परीक्षाएं करवाई थीं, जिनके परिणाम अब आए हैं।इन जूनियर इंजीनियरों को केंद्रीयत सेवा में JE को दिया जाने वाला ग्रेड पे मिलेगा। यह फैसला उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से शहरी विकास में सुधार के लिए किया गया है।