लखनऊ , लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र में स्थित एक बालिका गृह से शुक्रवार को 9 लड़कियों के गायब होने का मामला सामने आया। जब सुबह लड़कियों की गिनती हो रही थी, तब 9 लड़कियां कम पाई गईं।अलीगंज पुलिस को सूचना देने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की और दो लड़कियों को बरामद कर लिया गया। बाकी 7 लड़कियों की तलाश की जा रही है।पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़कियों की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर छानबीन की जा रही है। मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही अन्य लड़कियों को भी बरामद कर लिया जाएगा।इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों ने कहा कि लड़कियों की सुरक्षा और कल्याण के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।