बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर दुबौलिया पुलिस विवेचना कर रही है।
दुबौलिया थाना क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय महिला का आरोप है कि 11 अगस्त की शाम करीब आठ बजे वह गांव के पास तटबंध पर शौच के लिए गई थी। जहां गांव निवासी राकेश, सोनहा थाना क्षेत्र के सिसवा बुजुर्ग निवासी रामसूरत दूबे, भानपुर निवासी चन्द्र भान तिवारी, खालेपरसा निवासी विजय शंकर तिवारी, शिवा शुक्ला ने उसे अकेली पाकर पकड़ लिया। उसके साथ जबरदस्ती बारी बारी से दुष्कर्म किया, जानमाल की धमकी दी। मामले में दुबौलिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया तो उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर दुबौलिया पुलिस नामजद पांच आरोपियों के खिलाफ बीएनएस एवं एससीएसटी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।