बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के करहली गांव निवासी एक विवाहिता का छत के कुंडी से दुपट्टे के सहारे लटकता शव मिला। सूचना बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
नगर थाना क्षेत्र के करहली निवासी शाबान अली विदेश में रहते हैं। घर उनकी 25वर्षीय पत्नी शायमा खातून अपने तीन वर्ष के बेटे के साथ परिवार के अन्य लोगों के साथ रहती थी। परिजनों का कहना है कि सोमवार की दोपहर उसे बुलाने उसके कमरे के पास गए तो उसे छत के कुंडी से दुपट्टे के सहारे लटकता देखा। फंदे से उसे लटकते देख शोर मचाया। आसपास के लोग पहुंचे। इसी बीच सूचना पाकर मौके पर थाना प्रभारी नगर देवेंद्र सिंह, करहली चौकी प्रभारी दुर्गा प्रसाद पाण्डेय मौके पर पहुंचे। शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।