रोडवेज बस चालक को मारपीट कर रूपए, पैसेंजर चार्ट, बे बिल छीना, पुलिस ने छिनैती को बताया झूठा

 

बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र के प्रताप ढाबा बड़हरकला के पास सरकारी बस के चालक, परिचालक के साथ कुछ बदमाशों ने मारपीट की, परिचालक के पास से 31 हजार रूपए, पैसेंजर चार्ट, बे बिल छीन लिया। लखनऊ जिले के कृष्णा नगर निवासी मान सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि प्रताप ढाबा बड़हरकला के पास कुछ लोगों को खड़ा देखकर उन्हे सवारी समझकर उसने बस रोक लिया। बस रूकने के बाद वे बस में चढ़ गए और परिचालक, चालक के साथ मारपीट की। परिचालक के पास सवारियों से लिए गए किराए का 31 हजार रूपया, पैसेंजर चार्ट, बे बिल छीन लिया और चलता बने। तहरीर के आधार पर हर्रैया थाना पुलिस ने कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया। हर्रैया पुलिस ने बताया कि विवेचना के दौरान परिचालक से रूपए, पैसेंजर चार्ट, बे बिल छीनने की बात झूठी निकली। इस आधार पर मुकददमें की धारा तरमीम कर विवेचना की जा रही है।