नकब लगाकर गेहूं, चावल, चाँदी का आभूषण चुरा ले गए चोर

 

बस्ती। पैकोलिया थाना क्षेत्र के सुकरौली चौधरी निवासी सीताराम यादव के घर में नकब लगाकर चोर दो बोरी गेहूं, चावल, आलमारी में रखा चाँदी का आभूषण चुरा ले गए। मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।